Sunday, April 12, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती बम धमाका, एआईजी और गनमैन की मौत

पाकिस्तान के अशांत पख्तुनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर शहर में शुक्रवार को एक आत्मघाती बम हमलावर ने अपनी मोटरसाइकिल एक वाहन में टक्कर मार दी जिससे पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके गनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) मुख्यालय के अशरफ नूर और उनके गनमैन की मौत हो गई और वाहन की सुरक्षा में साथ जा रहे छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अशरफ नूर जब काम के सिलसिले में रास्ते में थे तभी उनका वाहन हमले की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद वाहन इसकी चपेट में आ गया और इलाके से धुएं का विशाल गुबार उठता देखा जा सकता था।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वहां से गुजर रहे वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और पास के पेड़ों में आग लग गई। ‘डॉन न्यूज’ ने कैपिटल सिटी पुलिस आॅफिसर (सीसीपीओ) ताहिर खान के हवाले से बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती बम हमलावर ने पुलिस के काफिले को निशाना बनाया। यह विस्फोट एक आत्मघाती हमला प्रतीत होता है। सीसीपीओ ने एआईजी की मौत की पुष्टि की और कहा कि कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा उन्हें हयाताबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply