FEATUREDLatest

पवन एक्सप्रेस में रहस्मयी सूटकेस, खोला तो फटी रह गईं पुलिस की आंख

खंडवा। पवन एक्सप्रेस में एक भारी भरकम रहस्यमयी सूटकेस को जब पुलिस ने खोला तो उसकी आंख फटी रह गईं। अब जनिये क्या है मामला..

मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर शुक्रवार को खंडवा स्टेशन से दो लोगों को 2 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग इतने रुपए किससे लेकर आ रहे थे, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। आशंका है कि ये मुंबई के किसी व्यापारी से धोखाधड़ी करके आए थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने खंडवा जीआरपी को सूचना दी थी कि मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में दो व्यक्ति एक सूटकेस लेकर जा रहे हैं। उसमें संदिग्ध चीज हो सकती है। पकड़े गए यात्रियों के नाम विनोद झा और अमित यादव है।

दोनों दरभंगा के रहने वाले हैं। आशंका है कि ये लोग मुंबई के किसी व्यापारी से धोखाधड़ी करके भागे थे

हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। ट्रेन के खंडवा पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एसी कोच पर छापा मारा था। पुलिस को आता देखकर यो लोग एक ट्रॉली में सूटकेस रखकर भागने लगे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम