पर्सनल लोन लेने में न करें जल्दबाजी:: ब्याज दरों की तुलनाके साथ इस क्रेडिट स्कोर से चेक करें Loan Approval

images 17 1

पर्सनल लोन लेने में न करें जल्दबाजी:: ब्याज दरों की तुलनाके साथ इस क्रेडिट स्कोर से चेक करें Loan Approval।

फंड्स की कभी भी  किसी को भी जरूरत पड़ सकती है। कई बार लोगों के पास पैसों की कमी होती है।इसके कारण लोग कई बार पर्सनल लोन ले लेते हैं।

पर्सनल लोन का इस्तेमाल अपनी किसी भी जरूरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। वहीं पर्सनल लोन में काफी कम वक्त लगता है और जल्दी अप्रूव भी हो जाता है।

आमतौर पर पर्सनल लोन का उपयोग

आवश्यकताओं या खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाता है ।जैसे किसी पारिवारिक समारोह जैसे शादी या जन्म समारोह के लिए, घर या कार के लिए अग्रिम भुगतान के लिए, बकाया क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने या कोई अन्य जरूरी खर्च को पूरा करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है. हालांकि पर्सनल लोन लेते
वक्त कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

अपनी आवश्यकता का मूल्यांकन करें

लोन लेने से पहले अपनी आवश्यकता का मूल्यांकन जरूर करें। देखें कि आपको कितने फंड की जरूरत है। मूल्यांकन करें कि आप जो पैसा ले रहे हैं उससे आपकी जरूरत पूरी हो पाएगी या नहीं।

क्रेडिट स्कोर और पर्सनल लोन

आपका क्रेडिट स्कोर आपके पर्सनल लोन प्राप्त करने की संभावनाओं को बना या बिगाड़ सकता है. यह देखते हुए कि ये असुरक्षित ऋण हैं, इसमें ऋणदाता के लिए जोखिम बहुत अधिक है। परिणामस्वरूप, ऋणदाता उन आवेदकों का पक्ष लेंगे जिनके पास उच्च क्रेडिट स्कोर है क्योंकि यह उधारकर्ता की बेहतर पुनर्भुगतान क्षमता का संकेत देगा।

इसे भी पढ़ें-  चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस को प्रचंड झटका: 28 सीटों पर 'ज़ीरो' पर सिमटी पार्टी; यूपी में बीजेपी को 6 व सपा को 5 सीटें, जनसुराज का भी खाता खुला

 

पुनर्भुगतान क्षमता मापने के लिए अपना क्रेडिट स्कोर जांचें। 750 और उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर आपको कम ब्याज दर और अच्छी शर्तों पर पर्सनल लोन हासिल करने का अच्छा मौका देगा।

ब्याज दरों की तुलना करें

पर्सनल लोन लेने से पहले कई उधारदाताओं से जांच लें कि कौन सी ब्याज दरों की पेशकश की जा रही है। इस तरह आप पता लगा सकते हैं कि कौन सा ऋणदाता अनुकूल शर्तों के साथ सबसे कम दर की पेशकश कर रहा है। जहां सबसे कम ब्याज दरें मिलें, वहां से पर्सनल लोन लिया जा सकता है।