कटनी। परिवहन विभाग व पुलिस की टीम ने बरही के अमरपुर रोड पर ओवर लोड वाहनों पर चलानी कार्रवाई करते हुए हजारों रूपए जुर्माना वसूल किया है। बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची के मुताबिक अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी महेश प्रसाद मिश्रा व आरटीओ लिपिक जितेन्द्र सिंह बघेल के साथ मिलकर बरही पुलिस ने अमरपुर रोड व उबरा स्थित टोल प्लाजा पर ओवर लोड वाहनों की जांच की। इस दौरान 5 हाईवा क्षमता से अधिक माल परिवहन करते हुए पाए गए। जिनके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग व बरही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ओवर लोडिंग पर वसूला जुर्माना

