मध्यप्रदेश

पमरे के तीनों मंडलों के स्टेशनों में लहरायेगा 100 फिट का तिरंगा

जबलपुर नगर संवाददाता। देश भर में राष्ट्रीय भावना को बढ़ाने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि देश के सबसे व्यस्ततम 75 रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा राष्ट्रध्वज लगाएगा इन स्टेशनों पर पश्चिम मध्य रेलवे का जबलपुर भोपाल व कोटा स्टेशन भी शामिल है भारतीय रेल ने इन स्टेशनों के परिसर में इस साल के अंत तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है रेलवे बोर्ड ने 22 अक्टूबर को इस सिलसिले में आदेश जारी किया है जिसे सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है यह आदेश पश्चिम मध्य रेलवे पहुंच गया है रेलवे बोर्ड द्वारा दिये गये आदेश के मुताबिक संबद्ध अधिकारियों से अगले महीने के अंत तक राष्ट्र ध्वज लगाने का काम पूरा करने को कहा गया हैण् यह आदेश रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक स्टेशन विकास विवेक सक्सेना ने जारी किया है इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने पहले के ए 1 श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है ।

Leave a Reply

Back to top button