मध्यप्रदेश

दिवंगत पत्रकार संदीप के परिजन को मिलेगी सरकारी नौकरी

भिंड। भिंड के प्रभारी मत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि भिंड में ट्रक से कुचलकर मारे गए पत्रकार संदीप शर्मा के परिजनों की सरकार हरसंभव सहायता करेगी। उन्होने कहा कि पत्रकार संदीप शर्मा के किसी परिजन को यथायोग्य सरकारी नौकरी दी जाएगी और मंत्री निधि से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

गौरतलब है रेत माफिया और पुलिस के बीच गठजोड़ का स्टिंग के जरिए खुलासा करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा की पिछले दिनों ट्रक से कुचलने से मौत हो गई थी। आरोप लगाया जा रहा है कि संदीप की ट्रक से कुचलकर हत्या की गई है और मामले की सीबीआई जांच की भी घोषणा की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply