मध्यप्रदेश

पत्नी के साथ विवाद के चलते युवक ने फांसी

इंदौर : पत्नी के साथ विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने पहले बच्ची और पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर सो गया। सुबह पत्नी उठाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो युवक फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के अनुसार वह कुछ महीनों से पैर की बीमारी से परेशान था।
खजराना पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय मृतक प्रमोद पिता जगदीश साहू निवासी वैलोसिटी टॉकीज के पीछे है। वह पत्नी तुलसा, बेटी जगत जननी, छोटा भाई चेतन, सोनू और बहन के साथ रहता था। पिता ठेकेदार हैं। वे बस की बॉडी बनाने का ठेका लेते हैं। प्रमोद पिता के साथ काम करता था। पुलिस के अनुसार घर पहुंचने पर दंपती में विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी और 11 माह 20 दिन की बेटी को कमरे से बाहर निकाल दिया। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply