Latestमध्यप्रदेश

पत्नी और 2 बेटियों को मौत के घाट उतार लगा ली फांसी, रस्सी टूटने से बचा, जनिये गरीबी का दर्दनाक वाक्या

सागर। मोती नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी रेंगुवा में गुरुवार तड़के करीब पांच बजे एक व्यक्ति ने पहले पत्नी, अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी, फिर खुदकशी करने के लिए खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। लेकिन रस्सी टूटने से वह बच गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी दो जुड़वा बेटियां दादी के पास दूसरे मकान में सो रहीं थीं, जिससे उनकी जान बच गई।

 

ग्रामीण ने यह कदम क्यों उठाया इसकी कोई ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह सुसाइड नोट भावावेश में लिखा गया प्रतीत होता है, मामले की जांच की जा रही है।

sagar husband daughters

ग्राम बम्होरी रेंगुवा में मनोज कु शवाहा (45), पत्नी पूनम (32), बेटी सोनम (9), संध्या, सुलेखा (7) और 5 माह की जिया के साथ रहता था। सामने के मकान में उसके माता-पिता और बड़े भाई परिवार सहित रहते हैं। दोनों भाई जमीन ठेके पर लेकर खेती के साथ-साथ मकानों में पुट्टी और पुताई का काम करते हैं।

sagar police(1)

गुरुवार सुबह करीब छह बजे मनोज की पत्नी पूनम, बेटी सोनम और जिया मृत हालत में मिलीं, जबकि मनोज तड़पते हुए मिला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर एडिशनल एसपी राजेश व्यास ने बताया कि मनोज के गले पर रस्सी के निशान मिलने के साथ ही छत से टूटी हुई रस्सी लटकी मिली है। इससे लगता है कि मनोज ने पहले पत्नी, दो बेटियों की हत्या की और फिर फांसी लगाकर खुदकशी करने की कोशिश की होगी। लेकिन रस्सी टूटने से वह बच गया। प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के चलते उठाया गया कदम प्रतीत है।

Leave a Reply

Back to top button