Sex Scandal In Lockdown: बंद था गेस्‍ट हाउस का शटर, अंदर चल रहा था सेक्‍स रैकेट

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए 17 मइ्र तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है. इसके तहत होटल, गेस्‍ट हाउस समेत कई व्‍यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगी हुई है. इस बीच पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने एक गेस्‍ट हाउस में छापा मारकर सेक्‍स रैकेट का भंडाभोड़ किया है. इस दौरान कुछ युवक-युवतियों को भी पकड़ा गया है.

पुलिस के अनुसार कपूरथला में लॉकडाउन के दौरान नन्‍हा कॉम्‍प्‍लेक्‍स में एक गेस्‍ट हाउस में यह सेक्‍स रैकेट चल रहा था. लॉकडाउन के दौरान गेस्‍ट हाउस का शटर बंद था. लेकिन यह गोरखधंधा अंदर चल रहा था.

पुलिस ने शुक्रवार को इस गेस्‍ट हाउस पर छापा मारा. इस दौरान इसका शटर बंद था. उसे खुलवाकर अंदर के सभी कमरों की तलाशी ली गई. इस दौरान 2 लड़कियां और एक युवक कमरे में मौजूद थे. दोनों ने पुलिस के पहुंचते ही कपड़े पहन लिए थे. गेस्‍ट हाउस का मालिक भी अंदर था. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए. इसमें भी पुलिस को संदिग्‍ध गतिविधियां दिखाई दीं. सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इसका एक मालिक दिल्‍ली के रोहिणी में रहता है.

सिटी थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने मामले की जानकारी दी. उनकि अनुसार पहले भी अवैध गेस्‍ट हाउस की जानकारी मिली थी. शुक्रवार को वहां छापा मारा गया. पकड़े गए सभी लोगों पर लॉकडाउन के उल्‍लंघन का भी मामला दर्ज किया जाएगा.

Exit mobile version