Latest

पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी को महिला कांस्टेबल ने जड़ा थप्पड़

शिमला हिमाचल के जिला चंबा के डलहौजी विधानसभा से कांग्रेस विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव आशा कुमारी द्वारा महिला पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने का मामला सामने आया है। राहुल गांधी की समीक्षा बैठक में शिमला पहुंची आशा कुमारी ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया, उसके बाद महिला कांस्टेबल ने भी उनको पलट कर थप्पड़ जड़ दिया।

यह सारा घटनाक्रम उस समय हुआ जब समीक्षा बैठक में उनको कथिततौर पर जाने से रोका गया। फिलहाल अभी इस मामले में किसी भी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Back to top button