अंतराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड की PM जेसिंडा एरडर्न करने जा रहीं ऐसा काम

new zealand prime minister jacinda ardern 21 06 2018

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एरडर्न प्रेग्नेंट हैं और बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। डिलीवरी से पहले उन्होंने पीएम पद की पूरी जिम्मेदारी डिप्टी पीएम को सौंप दी हैं। जोसिंडा दुनिया की दूसरी ऐसी महिला हैंं, जो प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मां बनने जा रही हैं। पहली बार यह उपलब्धि पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहते बेनजीर भुट्टो ने हासिल की थी। 37 साल की जेसिंडा पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री बनी थीं।

बता दें, बेनजीर भुट्टो ने 1990 में प्रधानमंत्री रहते 25 जनवरी को बेटी असीफा को जन्म दिया था। बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली जरदारी की यह दूसरी संतान थी। इससे पहले विपक्ष में रहते हुए बेनजीर ने 21 सितंबर 1988 को बेटे बिलावल को जन्म दिया था। इसके तीन माह बाद ही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव जीता और भुट्टो प्रधानमंत्री बनीं। मालूम हो, 27 दिसंबर 2007 को भुट्टो की हत्या कर दी गई थी।

जेसिंडा ने जनवरी में किया था खुशखबरी का ऐलान

जेसिंडा ने जनवरी 2018 में इस खुशखबरी का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था कि ये चौंकाने वाली खबर है, पर वे और उनके पति क्‍लार्क गेफोर्ड बेहद खुश हैं।

जेसिंडा ने यह भी कहा था कि वह बच्‍चे के जन्‍म के बाद छह माह का अवकाश लेंगी। उस समय डिप्‍टी पीएम सारा कार्यभार संभालेंगी और वह फोन पर उपलब्‍ध रहेंगी।

जेसिंडा मातृत्‍व और कार्यस्‍थल को एक साथ मैनेज करने के लिए तैयार हैं। बच्‍चे के जन्‍म के बाद वे काम पर जरूर लौटेंगी।

Leave a Reply

Back to top button