धर्म डेस्क।दिवाली के दिन महालक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. ताकि मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सके. रोशनी के इस त्योहार के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के साथ-साथ लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय भी किए जाते हैं जिन्हें करने से समृद्धि और सुखों की प्राप्ति होती है.
दिवाली पर आप भी इन छोटे दस उपायों को करके महालक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पा सकते हैं.
1. दिवाली के दिन प्रात:काल मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें पोशाक चढ़ाएं. खुशबूदार गुलाब की अगरबत्ती जलाएं, धन प्राप्ति का मार्ग खुलेगा.
2. दिवाली के दिन प्रात: गन्ना लाकर रात्रि में लक्ष्मी पूजन के साथ गन्नो की भी पूजा करने से आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी.
4. काफी प्रयास करने के बाद भी नौकरी न मिल रही हो तो दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजन के पश्चात या पूजन के समय थोड़ी सी चने की दाल लक्ष्मीजी पर छिड़ककर बाद में इकट्ठी करके पीपल के पेड़ पर समर्पित कर दें, नौकरी लगने की संभावना बढ़ जाएगी.
5. दिवाली से आरंभ करते हुए प्रत्येक अमावस्या की शाम को किसी अपंग भिखारी या विकलांग व्यक्ति को भोजन कराएं तो सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.
6. दुकानदार, व्यवसायी दीपावली की रात्रि को साबुत फिटकरी लेकर उसे दुकान में चारों तरफ घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर उसे उत्तर दिशा की तरफ फेंक दें. ऐसा करने से ज्यादा ग्राहक आएंगे और धन लाभ में वृद्धि होगी.
7. दिवाली पर पूजन के समय मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला पहनाएं और अगले दिन सवेरे लाल कपड़े में वह माला बांधकर घर में पैसे रखने की जगह पर रखें. रखते समय तीन बार ऊं महालक्ष्म्यै नम: बोलें.
8. दिवाली की रात्रि पांच साबुत सुपारी, काली हल्दी और पांच कौड़ी लेकर गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांधकर दिवाली पूजन के समय चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजा करें. अगले दिन सवेरे सारा सामान धन रखने वाली जगह में रखें. हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
9. दिवाली के दिन गरीबों की कपड़ों, धन व मिठाई देकर सहायता करें. आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
10. अगर घर में धन नहीं रुकता तो नरक चतुर्दशी के दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ लाल चंदन, गुलाब के फूल व रोली लाल कपड़े में बांधकर पूजें और फिर उसे अपनी तिजोरी या पैसे की जगह में रखें. धन घर में रुकेगा और बरकत भी होगी.
















Leave a Reply