Sunday, May 17, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 9 बच्‍चे बीमार

छतरपुर,। मध्यप्रदेश में नूडल्स एक परिवार के नौ बच्चों की जान के लिए आफत बन गया। प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ही परिवार के बच्चों की नूडल्स खाने से हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

घटना छतरपुर जिले की नौगांव तहसील के गांव बंछोरा निवासी एक परिवार की है। शनिवार की रात बच्चों ने नूडल्स खाई जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply