Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniLatest

निर्माणी कर्मचारी के सूने आवास में दिनदहाड़े चोरी, नगदी व जेवर सहित लाखों का सामान ले गए बदमाश

कटनी (विवेक शुक्ला)। रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी में राम मंदिर के पास स्थित एक निर्माणी कर्मचारी के आवास में दिनदहाड़े धावा बोलकर अज्ञात बदमाश अंदर से नगदी व जेवर सहित लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए।

चोरी की यह वारदात शुक्रवार को दिन में 10 बजे के लगभग उस समय घटित हुई जब निर्माणी कर्मचारी अपने परिवार के साथ कुछ देर के लिए किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसीदौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने दिनदहाड़े सूने मकान में धावा बोला और चोरी की वारदात को अंजाम देकर चंपत हो गए। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने यशभारत डॉट काम के सहायक संपादक विवेक शुक्ला को बताया कि निर्माणी कर्मचारी सतीश कुमार डाबरे पिता वामन डाबरे निर्माणी में राममंदिर के पास स्थित एच टाइप के क्र्वाटर नंबर 216 में रहता है।

सतीश कल 24 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे के लगभग क्र्वाटर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ कुछ देर के लिए बाहर गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने क् र्वाटर में धावा बोला और ताला तोडऩे के बाद अंदर से नगदी व जेवर सहित लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। सतीश के वापस लौटने पर चोरी की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम