मध्यप्रदेश

नाराजगी जाहिर करते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी से चुनाव न लड़ने के दिए संकेत!

शिवपुरी : मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कांग्रेस शासित शिवपुरी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हो सकता है कि इस बार वे यहां से चुनाव न लड़ें। शिवपुरी से विधायक सिंधिया ने यहां कालीमाता मंदिर के पास विकास पर्व कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह नाराजगी भरा वक्तव्य दिया।
16 22 055983840di622mqxcaa39ls ll
उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को सुधारने के लिए उन्होंने शिवपुरी नगर पालिका को लगभग आठ करोड़ रुपए दिलाए थे, लेकिन एक भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया। इससे आवागमन में शहर के लोगों को मुश्किलें आती हैं। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से शहर की स्थिति बेहतर करने के लिए पूरे प्रयास किए। इसमें अन्य विभागों के अधिकारियों ने अच्छा काम किया, लेकिन नगर पालिका ने उदासीनतापूर्ण रवैया अपनाते हुए सड़क के निर्माण शुरू नहीं किए।
16 22 401679840default (1) ll
इन सब बातों से आहत होकर हो सकता है कि इस बार वे शिवपुरी से चुनाव नहीं लड़ें। शिवपुरी नगर पालिका में कांग्रेस का बहुमत है। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अनिल शर्मा कांग्रेस के हैं। शिवपुरी शहर में सीवर खुदाई के बाद सभी विभागों ने अपनी सड़कें पूरी नई बनाई हैं, जबकि नगर पालिका की सड़कें अभी तक नहीं बन पाई हैं।

Leave a Reply

Back to top button