#MP Vidhansabha Electionsउत्तरप्रदेश

नाराजगी : कांग्रेस उम्मीदवार बोले- शत्रुघ्न अब पत्नी नहीं पार्टी धर्म निभाएं

लखनऊ। लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी धर्म निभाने की नसीहत दी है। पत्नी के रोड शो में शामिल हुए शत्रुघ्न, कांग्रेस उम्मीदवार बोले- अब पार्टी धर्म निभाएं।
पत्नी के रोड शो में शामिल हुए शत्रुघ्न, कांग्रेस उम्मीदवार बोले- अब पार्टी धर्म निभाएं आचार्य प्रमोद कृष्णम और शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में आए अभी चंद ही दिन हुए हैं. लेकिन कांग्रेस नेताओं की उनके खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी धर्म निभाने की नसीहत दी है.

दरअसल, लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है. पूनम सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन के बाद लखनऊ में रोड शो किया. इस दौरान पूनम सिन्हा के नामांकन और रोड शो में शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए. इस पर कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम भड़क गए. उन्होंने कहा कि मेरा शत्रुघ्न सिन्हा से कहना है कि वो पार्टी धर्म निभाएं और मेरे लिए चुनाव प्रचार करें.

सपा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम के प्रत्याशी बनने से लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ाई दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गई है. हालांकि यह तीनों ही उम्मीदवार लखनऊ से बाहर के हैं.

बता दें कि लखनऊ लोकसभा सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाती है. लगभग तीन दशक से इस पर बीजेपी का कब्जा रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद लालजी टंडन यहां से सांसद रहे. इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया और वो यहां से जीत कर संसद पहुंचे थे.

Leave a Reply

Back to top button