Sunday, May 3, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

नागौद-पानी का मचा हाहाकार नागौद नगर पंचायत का मामला

नागौद/सतना। नगर पंचायत नागौद के सभी वार्डों में शहरवासी एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं शासन-प्रशासन मूक बधिर बना हुआ है सरकार केवल जनता के लिए घोषणाएं करती है हकीकत जानने की कोशिश नहीं की जाती आज स्थिति यह है।

नागौद नगर पंचायत के अंतर्गत पानी के लिए 5 किलोमीटर की दूरी से पानी आता है समय रहते सरकार ऐसी कोई योजना नहीं बनाती जिससे गर्मी में पानी की समस्या हल की जा सके आए दिन जनता के द्वारा मांगे की जाती है लेकिन उसको कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाता है फिर करोड़ों रुपए की लागत से पानी का खेल नगर पंचायत के द्वारा किया जाता है।

आखिर कब तक जनता का पैसा पानी में बह आते रहेंगे , जनता की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता इसका सांफ संदेश है की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है यदि इसी तरह चलता रहा युवक कांग्रेस जल्द से जल्द नगर पंचायत नागौद का बृहद ग्राम घेराव एवं तालाबंदी करेगी।

शासन और प्रशासन को युवक कांग्रेस आगाह करती है जनता के हित में अति शीघ्र पानी की व्यवस्था कराई जाए एवं पूरा लेखा-जोखा पानी में खर्च की गई राशि जनता के सामने रखी जाए युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह कुंदहरी के नेतृत्व में एवं सभी युवा साथियों के साथ उग्र आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगा।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply