katniLatest

नहीं रहे कटनी के प्रलय, देश के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि प्रकाश प्रलय का निधन

कटनी। महाकौशल ही नहीं सम्पूर्ण देश प्रदेश के साहित्य जगत के लिए आज सुबह दुख की खबर लेकर आई। जाने माने व्यंग्य कवि प्रकाश प्रलय का आज सुबह दुखद निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे तथा करीब दो वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे।

प्याले में प्रपंच नाम की रचना के साथ उनकी पहली व्यंग्य संग्रह आया था जो काफी लोकप्रिय था इसके बाद उनके कई संग्रह आये। श्री प्रलय का नाम प्रकाश नेमा था वे दूरसंचार विभाग से कुछ साल पहले टेलीफोन आपरेटर पद से रिटायर हुए थे।

विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़े रहे प्रलय बेहतर मंच संचालक तथा एक बेहतरीन साहित्यकार थे। उनके निधन की खबर कटनी के लिए बेहद दुखद तथा कटनी के लिए कभी न पूरी होने वाली रिक्तियों जैसी है। उनका निधन नागपुर में हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम