Latest

MP में बड़ा हादसा : पिकनिक पर पहुंचे छह बच्चों में से 5 की डूबकर मौत, जानिए पूरी घटना!

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में दूधी नदी पर हुई एक दुःखद घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डूमर गांव के छह बच्चे पिकनिक मनाने दूधी नदी पहुंचे। जब पांच बच्चे नदी में नहाने गए, तब उन्हें एक भंवर में फंसते देख राजा चौधरी नामक छटवा बच्चा तुरंत गांव वालों और पुलिस को सुचित किया।

इस घटना में डूबने वाले बच्चों की सूची निम्नलिखित है:

– दीपेश चौधरी (14 वर्ष)
– अनिकेत चौधरी (17 वर्ष)
– समीर वंशकार (16 वर्ष)
– करण अहिरवार (17 वर्ष)
– किशन अहिरवार (17 वर्ष)

साईखेड़ा थाना अंतर्गत तुमड़ा घाट की घटना स्थली पर तत्परता से पुलिस और बचाव दल डूबे हुए बच्चों की तलाश में जुटे हैं। राजा चौधरी, जो इस घटना से जीवित बचा, ने घटना का पूरा वर्णन पुलिस को किया और उसने बताया कि जैसे ही बच्चे नदी में उतरे, भंवर में फंस गए।

इस घातक घटना की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग घटना स्थली पर जमा हो गए

समाज और प्रशासन इस घटना को लेकर चिंतित हैं अधिक जानकारी आते ही हम अपडेट करेंगे।

Screenshot 20230902 191451 Facebook

Back to top button