नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो राहुल गांधी नहीं हैं- रामचन्द्र गुहा

61 वर्षीय गुहा ने कहा, मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं। वह एक भले और अच्छे संस्कार वाले आदमी हैं। लेकिन युवा भारत पांचवी पीढ़ी के वंशवादी को नहीं चाहता। यदि आप मलयाली 2024 में भी राहुल गांधी को दोबारा चुनने की गलती करोगे तो आप महज नरेंद्र मोदी को ही लाभ पहुंचाओगे।
उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने 15 साल तक एक राज्य की सत्ता संभाली है, उन्हें प्रशासनिक अनुभव है, वह बेहद मेहनती इंसान हैं और वह कभी यूरोप में छुट्टी बिताने नहीं जाते हैं। मैं यह सब पूरी गंभीरता से कह रहा हूं।’
गुहा ने कहा, अगर आप लोग 2024 में दोबारा राहुल गांधी को चुनने की गलती करेंगे, तो इससे आप नरेंद्र मोदी को ही फायदा पहुंचाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह राहुल गांधी नहीं है।
‘केरल ने राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी कदम उठाया’
गुहा ने कहा, केरल (चर्चा में मौजूद केरल निवासियों को संबोधित करते हुए), तुमने भारत में कई अनूठे काम किए हैं, लेकिन राहुल गांधी को संसद के लिए चुनकर तुमने एक विनाशकारी काम भी कर दिया। गुहा ने कहा, नरेंद्र मोदी का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि वो राहुल गांधी नहीं हैं।








