धू धू कर जली गेहूं की फसल त्यौहार मैं रहा मातम का माहौल
जबलपुर यश भारत। अरे देखो कहीं भयानक आग लगी है आसमान में धुआ का गुबार दिख रहा है लगता है कहीं खड़ी फसल को आग ने तबाह कर दिया है मझौली थाना के अंतर्गत आने वाले पोला हार में लगी है।
विकराल आपको जब आसपास के लोगों ने देखा तो कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई लोगों द्वारा आग बुझाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करते हुए इस घटना की सूचना मझौली एवं कटंगी पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर दोनों जगह से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता खेतों में लगी गेहूं की फसल चलकर राख हो चुकी इस घटना को लेकर किसानों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब उनकी खड़ी फसल में आग लग गई, आग ने कुछ ही देर में लगभग 100 एकड़ के एरिए को अपनी चपेट में ले लिया, देखते ही देखते किसानों की मेहनत धू-धू कर जलने लगी, इस बीच किसानों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी इस गांव में होली त्यौहार के समय मातम का माहौल बना रहा लोग जहां-तहां इस घटना को लेकर काफी व्यथित रहे आग की लपटों का धुआ 5 किलोमीटर तक ग्रामीणों को दिखाई दिया था/
शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पोला हार में जहां पर यह घटना घटित हुई वहां से 11 केवी की लाइन निकली हुई है जो आपस में टकरा जाने के कारण उससे निकली चिंगारी से आग ने देखते ही देखते इतना बड़ा विकराल रूप ले लिया की सैकड़ों एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।
फसल बीमा का किसानों को मिलना चाहिए लाभ
इस घटना के संबंध में पोला ग्राम के रहने वाले समाजसेवी एवं मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के क्रेडिट कार्ड से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राशि तो प्रतिवर्ष काटी जाती है किंतु उसका लाभ किसानों को आज तक नहीं मिला है उन्होंने बताया कि वर्तमान में पोला ग्राम की कुछ किसानों पर भारी संकट आ चुका है ऐसे समय पर सरकार को फसल बीमा का लाभ किसानों को देना चाहिए उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी तेज बारिश ओले एवं अन्य प्राकृतिक आपदाएं किसानों के ऊपर आई किंतु आज तक उनको किसी प्रकार से फसल बीमा का लाभ नहीं मिला जबकि उनके खाते से ₹500 फसल बीमा के नाम पर पहले ही काट लिए जाते हैं।
आखिर अब क्या करें कैसे होगा जीवन यापन
आग की लपटों से जहां किसानों की फसल धू धू कर जली वही पोला ग्राम का रहने वाला सुनील पटेल जिसके पास मात्र 1 एकड़ जमीन थी जहां उसने अपने जीवन उपार्जन के लिए गेहूं की फसल लगाई थी फसल देखकर उसको काफी संतोष था किंतु गत दिवस जिस तरह से आग की लपटों में उसकी फसल को अपने आगोश में लिया और जैसे ही उसको इस घटना का पता चला तो उसके पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है उसका कहना है कि अब हमारे परिवार का जीवन उपार्जन किस तरह से चलाएं हालांकि ग्राम वासियों ने उसके इस पीड़ा को समझते हुए अपने स्तर से मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।
इन किसानों का हुआ सर्वाधिक क्षति
पोला हार मैं आग की लपटों से धू धू कर जली इस फसल में लाखों रुपए का नुस्कान हुआ है इसमें से हरिशंकर यादव रामदीन पटेल बेड़ी पटेल ओंकार पटेल बाबूलाल पटेल जय कुमार पटेल दीपक पटेल एवं चंदू पटेल सहित अन्य किसान भी ऐसे हैं जिन की फसल को आग ने जलाकर तबाह कर दिया है/

