Latestमध्यप्रदेश

धार जिले में बड़ा हादसा, पिकअप को टैंकर ने मारी टक्कर 6 लोगों की मौत, कई घायल

धार जिले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिखलिया के पास मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है

धार। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. पूरा मामला धार जिले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिखलिया के समीप का है.

जहां पर देर रात मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, ये सड़क हादसा तब हुआ जब मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पंचर होने पर रोड पर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने मजदूरों से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी,

इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत हुई है. वहीं 24 मजदूर घायल हुए हैं. इनमें से 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं 2 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।

घटना के बाद मृतकों के शवों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, बताया जा रहा है कि सभी मजदूर धार जिले के टांडा के रहने वाले हैं।

घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है, फिलहाल इस मामले में तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Back to top button