धार : जली हुई कार की सीट से मिला बंधा हुआ कंकाल

self driving car

धार । धार से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां धार के नजदीक निसरपुर में एक व्यक्ति का कार में जला हुआ शव पाया गया। निसरपुर में पुलिस ने एक जली हुई कार को सड़क किनारे पाया। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी, जब कार के अंदर देखा गया तो उसमे एक जला हुआ एक शव पड़ा हुआ।

car accident 12 05 2018

शव पूरी तरह से कंकाल में बदल गया था और वह सीट से बंधा हुआ था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति को कार में बांधकर जलाया गया है। फिलहाल पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है या साजिश के तहत इसको अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें-  BIG BREAKING: मप्र राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी की निर्विरोध जीत लगभग तय!