Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

धारा 377 की संवैधानिक वैधता पर करण जौहर समेत इन स्टार्स ने जाहिर की खुशी

मुंबई : सुप्रीम कोर्ट ने आज आईपीसी की धारा 377 की संवैधानिक वैधता पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा एकांत में सहमति से बने संबंध अपराध नहीं है लेकिन धारा 377 के अंतर्गत पशु से संभोग अपराध बना रहेगा।

court

 

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई में पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर रखते हुए कहा कि हमें एक व्यक्ति की पंसद का सम्मान करना चाहिए। दो बालिगों की सहमति से अप्राकृतिक संबंध बनाना जायज है इसलिए समलैंगिक संबंध अपराध नहीं है।
इस फैसले से खुश बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। करण ने लिखा- ‘ऐतिहासिक निर्णय !!!! आज गर्व है! समलैंगिकता को खत्म करना धारा 377 मानवता और समान अधिकारों के लिए एक बड़ा थम्स अप है! देश को उसकी सांस वापिस मिल गई।

करण के अलावा आयूषमान खुराना ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। आयूषमान ने लिखा है- RIP #Section377 इस दिन की नई धूप एक प्रगतिशील भारत की है। सबको प्यार। वहीं अर्जुन कपूर ने भी ट्वीट किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply