FEATURED

मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में चल सकती है लू, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग ने राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में अगले दो दिनों के दौरान लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने शनिवार को जारी अलर्ट में कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

रविवार के लिए जारी अपने अनुमान में मौसम विभाग ने कहा है, ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ इलाकों में मेघ गर्जना के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।’ दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर तूफान आने जैसी स्थिति बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल में गंगा मैदान के ऊपर भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल को भी मौसम का ऐसा ही रुख रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Back to top button