जयपुर । जयपुर में किराए पर रहकर प्राइवेट कंपनी में एयरहास्टेश की नौकरी करने वाली युवती का शव दो दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया। प्रशासन के निर्देश पर यह कर्रवाई पुलिस ने सोमवार सुबह की।
शुक्लागंज के कोतवाली गंगा घाट के मोहल्ला बिंदानगर की रहने वाली निशा सैनी जयपुर की कंपनी में एयरहास्टेश थी। जयपुर में किराए पर मकान वह एक रूम पार्टनर साक्षी के साथ रहती थी। शुक्लागंज में रह रहे परिजनों को वहां से खबर आयी थी कि निशा किराये के मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया है। जयपुर पहुंचे परिजनों को निशा कोमा में मिली, वहां इलाज के बाद परिजान उसे घर ले आए जहां दो दिन पहले उसकी मौत हो गयी।
परिजनों का आरोप था की निशा की रूम पार्टनर ने ही तीसरी मंजिल से उसको धक्का देकर गिराया था। पुलिस ने पहले मामले को अनसुना किया लेकिन प्रशासन की दखल के बाद रविवार को न सिर्फ रूम पार्टनर और जयपुर के मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है बल्कि पोस्टमार्टम के लिए निशा का शव कब्र से निकाला गया।
मृतका के भाई वारिस सैनी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बहन को धक्का देकर हत्या करने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

