jabalpur

दो ट्रेनों में छः लाख की चोरीः नगदी सहित जेवरात पार

जबलपुर नगर संवाददाता। ट्रेनों में कीमती सामान पार करने वाले शातिर चोर सक्रिय हो गए हैं। इसी नबंवर माह में अलग अलग ट्रेनों में चोरी की दो घटनाओ में यात्री के ट्राली बैग एवं अटैची को पार दिए। जिसमें नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात रखे थे।

इलाहाबाद व पटना से जबलपुर जीआरपी पहुंची डायरी

दोनों वारदातें जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन में विगत 12 एवं 14 नबंवर 2017 की हंै पीड़ित यात्रियों ने अपने ठिकाने में पहुंचने के बाद इन दोनों घटनाओं की जीआरपी थाना क्षेत्रों में रिपोर्ट दर्ज कराई । चूंकि घटना जबलपुर रेलवे स्टेशन की होने के कारण संबंधितों द्वारा घटना की शूून्य में कायमी करने के उपरांत यह दोनों डायरी जबलपुर जीआरपी को भेजी गई है। जबलपुर जीआरपी पहुंची दोनों डायरियों में अज्ञात चोरों के विरूद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास करने मे लगी हुई है। इस संबंध मे एएसआई के.एल.पांन्डेय ने जानकारी मे बताया कि विगत 12 नबंवर 2017 को नवी मुंबई निवासी शालनी पति नवीनजी प्रसाद लोकमान्य तिलक टर्मिनल के कोच नंबर बी/2 की बर्थ नंबर 58 में पटना की यात्रा कर रहीं थी उक्त ट्रेन जबलपुर में पहुंची जहां पर उसी कोच की रात में अचानक लाईट बंद हो गई जिसका फायदा अज्ञात चोरों ने उठाते हुये महिला के बर्थ के पास रखा एक ट्राली बैग पकल झपकते पार कर दिया चोरी गये इस ट्राली बैग मे महिला यात्री के दो मंगलसूत्र,दो जोड़ी कान के झुमके,दो कान की वाली,दो टॉप्स,टीका नथनी एक अंगूठी,सोने की चैन एवं नगदी 15 हजार रूपये रखे हुये थे जिसका कुल मशरूका 4 लाख 15 हजार था। महिला ने पटना पहुंचने के बाद इस घटना की रिपोर्ट जीआरपी मे दर्ज कराई गई किन्तु उक्त घटना जबलपुर की होने के कारण डायरी जबलपुर पहुची है। इसी तरह से एक अन्य घटना मे मनफोड़गंज इलाहाबाद की रहने वाली रीता श्रीवास्तव पति अनूपचंदा मुंबई से काशी एक्सप्रेस में विगत 14 नबंवर को कोच क्रं.ए/1 की बर्थ नंबर 13 में इलाहाबाद की यात्रा कर रहीं थी उक्त ट्रेन देर रात जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन मे पहुंची तो उस समय महिला यात्री गहरी नींद मे सो रही थी इसी दौरान कोई अज्ञात चोर उनके कोच मे घुसा और बर्थ के नीेचे रखी अटैची पार कर दी जब महिला कुछ देर के बाद नींद खुली तो बर्थ के नीचे रखी अटैची गायब मिली महिला ने पहले कोच मे सवार अन्य यात्रियों से इस घटना के संबंध मे पूछताछ की किन्तु जब अटैची का कोई पता नहीं लगा तो उन्होंने इलाहाबाद पहुंचने के बाद इस घटना की प्राथमिकी जीआरपी में दर्ज कराई। चोरी गई अटैची मे महिला यात्री के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी तीन हजार रूपये रखे हुये थे जिसका कुल मशरूका दो लाख था उक्त डायरी इलाहाबाद से जबलपुर जीआरपी पहुंचने के बाद अज्ञात चोर के विरूद्ध चेारी का प्रकरण दज्र कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply