FEATUREDTechnology

देश में 10 हजार सी प्लेन चलाए जाएंगे-नितिन गडकरी

नई दिल्ली। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की परिकल्पना है कि आने वाले दिनों में हाईवे लेन के बराबर देशभर में फ्लोटिंग सिटी बसाई जाए। इसमें तकरीबन 10 हजार सी प्लेन चलाए जाएंगे। समाचार एजेंसी से बातचीत में गडकरी ने कहा, भारत के पास इतना सामर्थ्य है कि वह पानी पर शहरों की स्थापना कर सके। भारत में 3 से 4 लाख तालाब, कई बांध, 2000 नदी तटबंध, 200 छोटे और 12 बड़े समुद्री तट मौजूद हैं। ऐसे में सी प्लेन की परिकल्पना को यहां आसानी से जमीं पर उतारा जा सकता है. इसके लिए बहुत खर्च भी नहीं होगा।

 भारत के पास पानी पर शहर बसाने की ताकत 
see plane

इसके लिए उन्होंने उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से एक नियामक के गठन को भी कहा है ताकि जल्दी से जल्दी सिंगल इंजन सी प्लेन को इन जगहों पर चालू किया जा सके। गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सी प्लेन को एक फुट पानी में उतारा जा सकता है और इसके लिए सिर्फ 300 मीटर का ही रन वे चाहिए। इन सी प्लेन में बहुत क्षमता होती है और ये 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सी प्लेन के संचालन के लिए जरूरी नियम को नियामक जल्द सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

अमेरिका, कनाडा, जापान सभी जगह इसके संचालन के लिए अलग अलग कानून हैं। इससे संबंधित कानून के अध्ययन के लिए तीन महीने का वक्त लगेगा। गौरतलब हो कि 9 दिसंबर को गडकरी और राजू दोनों ही मुंबई के गिरगॉव चौपाटी समंदर किनारे स्पाइस जेट के सी प्लेन ट्रायल में हिस्सा लिया था। स्पाइस जेट की योजना 400 मिलियन डॉलर से तकरीबन 100 सी प्लेन खरीदने की है।

Leave a Reply

Back to top button