Site icon Yashbharat.com

देश में नहीं चलेगी बिटकॉइन जैसी करेंसी

2018 2image 13 38 084902300bit ll

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज 2018-19 का आम बजट पेश करते हुए क्रिप्टो करेंसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बिटकॉइन जैसी करेंसी गैरकानूनी है और यह नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक इस संबंध में पहले ही एेलान कर चुका है।

RBI ने जारी की थी चेतावनी
बता दें कि क्रिप्टो करेंसी की बढ़ती लोकप्रियता और हाल ही में इसकी कीमत जोरदार ऊंचाई पर जाने के बाद रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय की तरफ से भी इसके जोखिमों को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। सरकार ने क्रिप्टो करेंसी के मामलों को देखने के लिए कमेटी भी बनाई थी।

क्या है क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन
आपको बता दें कि क्रिप्‍टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी है और क्रिप्टोकरेंसी में सबसे लोकप्रिय बिटकाइन है। बिटकॉइन को 2009 में लांच किया गया था और इसके बाद से कई और क्रिप्टो करेंसी लांच हो चुकी हैं। इस करेंसी को सरकार जारी नहीं करती है इसलिए उसे रेगुलेट भी नहीं कर सकती हैं। लेकिन अब भारत सरकार ने इस पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। बिटकॉइन किसी केंद्रीय बैंक द्वारा नहीं संचालित होती है। कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित पेमेंट के लिए इसे बनाया गया है। यह एक ऐसी करेंसी है जिसको आप ना तो देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं। यह केवल इलेक्ट्रॉनिकली स्टोर होती है और अगर किसी के पास बिटकॉइन है तो वह आम मुद्रा की तरह ही सामान खरीद सकता है।

Exit mobile version