देश भर में भाजपा निकालेगी गांधी संकल्प यात्रा, महापौर शशांक श्रीवास्तव खजुराहो लोकसभा के समन्वयक नियुक्त

कटनी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 31 अक्टूबर तक भाजपा गांव गांव पैदल सम्पर्क करेगी। नेता रात्रि विश्राम गांव में करेंगे, स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा महात्मा गांधी के स्वदेशी की धारणा को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। गांव की चौपाल पर ग्रामीणों से चाय पर चर्चा होगी। भाजपा की इस गांधी संकल्प यात्रा के लिए सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत जनपद सहित हर छोटे बड़े जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अनिवार्य है। कटनी खजुराहो लोकसभा में गांधी संकल्प यात्रा हेतु महापौर शशांक श्रीवास्तव को लोकसभा का समन्वयक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी महापौर शशांक श्रीवास्तव को संगठन के द्वारा कई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। हाल ही में वह जिले के सदस्यता प्रभारी भी हैं। गांधी संकल्प यात्रा के सम्बंध में जानकारी देते लोकसभा समन्वयक शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने सन्गठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भाजपा के जनप्रतिनिधियों को पदयात्रा के साथ गांव गांव सम्पर्क करना होगा। इसके लिए विधानसभा में विधायक संयोजक होंगे। उन्होनें बताया एक जनप्रतिनिधि को दिन में कम से कम 5 से 10 किलोमीटर पदयात्रा कर गांव पहुचना होगा। रात्रि विश्राम के साथ उन्हें विभिन्न जागरण के कार्य भी करने होंगे। इस दौरान स्वदेशी वस्तुओं कपड़ों इत्यादि का प्रयोग होगा। ग्रामीण जन जीवन मे शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा उनका लाभ दिलाने के लिए भी कार्य किये जायँगे। इसके आलाव सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति तथा स्वच्छता के अभियान भी चलेंगे। ग्रामीणों से विकास तथा अन्य आवश्यक मसलों पर चर्चा की जाएगी। महात्मा गांधी के सिद्धान्त गांव, गरीब तक लाभ पहुंचाने की मंशा के साथ केंद्र की भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी प्रयास को गांव-गांव पहुंचाने तथा इससे लाभान्वित लोगों से बातचीत करना यात्रा का मुख्य धेय है। कटनी में 2 अक्टूबर से सांसद बीडी शर्मा यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसी तरह विधानसभा में विधायक जनपद अध्यक्ष सदस्य तथा पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित की गई है।








