katni

देखें वीडियो-जीत का जश्र मनाते जमकर थिरके भाजपाई

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने की खुशी कटनी शहर में भी भाजपाईयों ने जमकर मनाई ।

सुभाष चौक में शाम को इक्टठे हुए जिला भाजपा एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं ने खूब आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाईं।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष महापौर तथा महिला  मोर्चा की पदाधिकारी जमकर  थिरके । सुभाष   चौक में भाजपा का यह जश्र लगभग एक घंटे तक चलता रहा।

भाजपा नेताओं ने मानव श्रंखला भी बनाई,चुनावों में मिली सफलता से भाजपा जन काफी उत्साहित नजर आए।

उनका यह उत्साह जायज भी था क्योंकी गुजरात के साथ साथ भाजपा को हिमाचल प्रदेश में भी लंबे समय के बाद सत्ता सुख प्राप्त हुआ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक संदीप जायसवाल नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला सहित पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद तिवारी, चमनलाल आनंद, रमेश शुक्‍ला, विस्तारक हिमांशु शुक्ला, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, सत्यनारायण अग्रहरि, विजय र्स्वणकार, संजय चौदहा बेबू, मिटठूलाल जैन, शैलू तिवारी, कन्हैया सचदेवा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजेश्वर वर्मा, अरशद मंसूरी, मयंक गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष रामू साहू, विजय दुबे, अभिनंदन सरावगी, अनंत उरमलिया, अर्पित पोद्दार, नंदू बसरानी, महिला माेर्चा अध्ययक्ष भावना सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण जैन,जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता,पार्षद रिचा गेलानी, एल्डरमेन शिल्पी सोनी,हीरामणी बरसैंया, सपना सरावगी, उमा भारती जयसवाल, आशीष्‍ कंदेले, फग्‍गू सोनी, श्‍याम निषाद, आशीष्‍ निषाद रिंकी जायसवाल, पिकी बर्मन, सनत परौहा, सचिन तिवारी, अश्विन जोधवानी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button