Site icon Yashbharat.com

दूसरे शहरों में फंसे बहोरीबंद विधानसभा के लोगों के लिए मसीहा बने MLA प्रणय पांडे, वापस लाने जी जान से जुटे

IMG 20200326 WA0035

कटनी। कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के भाजपा विधायक कोरोना संकट में उन लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं जो यातायात साधन न होने से दूर शहरों में फंस गए थे। आपको ताज्जुब होगा ऐसे एक दो लोग नहीं बहोरीबंद विधानसभा के करीब 3 हजार लोग देश के विभिन्न शहरों में फंसे हैं।

कई निवासियों को तो विधायक प्रणय पांडे लाने में सफल रहे लेकिन अभी भी कई लोग अन्य शहरों में फंसें है। विधायक श्री पांडे ने बताया कि इन लोगों को सुरक्षित लाने के प्रयास जारी हैं। श्री पांडे ने कहा कि संकट इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अधिकांश लोग श्रमिक वर्ग से हैं जिनके पास अब दो वक्त की रोटी भी नहीं है। जिन शहरों में ऐसे लोग फंसे हैं उसमें सागर दमोह विदिशा ग्वालियर आगरा और हरियाणा प्रदेश के कुछ शहरों सहित कटनी जबलपुर के आसपास के जिले भी शामिल हैं।

इंदौर भोपाल से लाये गए छात्र

विधायक प्रणय पांडे बताते हैं कि दो दिन पहले ही इंदौर भोपाल में फंसे करीब 2 दर्जन छात्रों वापस लाया गया। इसके लिए तमाम सरकारी अनुमति तथा चिकित्सीय टेस्ट कराए गए । इन छात्र छात्राओं को उन्होंने अपने निजी वाहन भेजकर वापस बुलाया।

बस से दमोह जिले से लाई गईं महिला श्रमिक

श्री पांडे ने कहा कि दमोह जिले के कुछ शहरों में कटनी की करीब 3 सौ महिला श्रमिक वापस नहीं आ पा रहीं थीं इनके परिजन परेशान थे जिसके बाद प्रशासन को अवगत कराया गया तब अनुमति मिलने के बाद आज इन श्रमिकों को वापस लाया गया। इन सभी को इनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था तथा भोजन की व्यवस्था आदि भी की गई।

17 सौ लोगों को वापस लाने के प्रयास

प्रणय पांडे बताते हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र के करीब 17 सौ लोग बाहर शहरों में फंसे हैं। इन सभी को वापस लाने मध्यप्रदेश सरकार तथा कुछ सम्बंधित राज्यों की सरकार से भी बातचीत चल रही है। सभी को वापस लाने से पहले कोरोना टेस्ट भी कराया जाता है । पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्ति को जहां वह हैं वहीं खाने पीने की व्यवस्था कराई जा रही है। कुछ रोज पूर्व ही विदिशा में फंसे लोगों के भोजन की व्यवस्थाओं के लिए बहोरीबंद के एसडीएम ने विशेष प्रयास किये। उनके परिचित विदिशा एसडीएम से बात की गई जिसके बाद वहां के एसडीएम ने इन लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। श्री पांडे ने इस सहयोग के लिए बहोरीबंद एसडीएम की प्रशंसा भी की।

जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना

कुलमिलाकर हर कोई अपने अपने स्तर और कोरोना से दो दो हाथ करने में जुट है इस मामले में जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भी गोवा में फंसे विजयराघवगढ़ के लोगों को सहायता उपलब्ध कराई थी।

Exit mobile version