Latestyashbharatउत्तरप्रदेशधर्म

दूधिया रोशनी में नहाया प्रयागराज, मकर संक्रांति पर 80 लाख लोग करेंगे संगम स्नान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग का प्रमुख द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति का है जिसमें लगभग 80 लाख लोगों के स्नान करने की संभावना है।

IMG 20200114 WA0040

सायंकाल तक लाखों श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों का जनसैलाब संगम की पवित्र रेती पर उमड़ पड़ा है। दूर-दूर तक बिखरे हुए शिविरों के लघु भारत में एक अद्भुत दृश्य उपस्थित हो गया है। लगभग ढाई हजार बीघे में बसे हुए इस माघ मेले में श्रद्धालु भक्तों का समूह अद्भुत दृश्य उपस्थित करने लगा है। इस बार 12 घाटों का निर्माण कराया गया है जो लगभग 8 किलोमीटर में फैले हुए हैं।

IMG 20200114 WA0039

सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से प्रशासन ने व्यवस्था कर रखी है। श्रद्धालुओं के प्रमुख मार्गों पर स्थान स्थान पर पुलिस की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने समुचित तरीके से ट्रैफिक की व्यवस्था की है । मेला क्षेत्र में लगभग 13 थाने व 38 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 25000 टॉयलेट शौचालय बनाए गए हैं जो सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त माघ मेला क्षेत्र में स्वच्छता की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

IMG 20200111 WA0050

Leave a Reply

Back to top button