उत्तरप्रदेश

दुल्हनों को योगी सरकार का तोहफा, 3000 रुपये का फोन और 35 हजार नकद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत अब शादी करने वाली युवतियों को 3,000 रुपये का मोबाइल फोन भी दिया जाएगा। योजना के तहत शादी के लिए पात्र कन्या को 35,000 रुपये दिए जाएंगे। फिलहाल इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस से होने जा रही है। योजना के मुताबिक, कन्या को सिर्फ 20,000 रुपये मिलेंगे। यह राशि नकद की बजाय लाभार्थी के खाते में सीधे जाएगी। इसके अलावा 10,000 रुपये में कन्या के लिए कपड़ा, चांदी के पायल, बिछिया व सात बर्तन दिए जाएंगे। वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.के यादव ने बताया कि जरूरतमंदों को सामूहिक शादी अनुदान योजना से लाभान्वित करने की तैयारी है। इसके लिए शासन से एक करोड़ 66 लाख 60 हजार रुपये मिले हैं।

Leave a Reply

Back to top button