FEATUREDLatest

दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू: गुफा में फंसे ये 13 बच्चे क्या आ सकेंगे बाहर, हालत सुन कर कांप जाएंगे आप

चियांग राई: थाईलैंड के उत्तरी प्रांत चियांग राई के आसमान पर मंडराते मानसून के बादलों को देखते हुए प्रशासन ने गुफा में फंसे जुनियर फुटबॉल टीम के सदस्य 12 बच्चों और उनके कोच को बचाने एवं ‘बचाव अभियान’ चलाने के लिए रविवार को गुफा के आसपास के क्षेत्र को खाली कर देने की घोषणा की। पुलिस कमांडर कोमसन सा-अर्दलुआन ने लाउड स्पीकर पर घोषणा की, परिस्थिति को देखते हुए बचाव अभियान चलाने के लिए क्षेत्र का खाली कराना आवश्यक है जो भी व्यक्ति बचाव अभियान का हिस्सा नहीं हैं कृपा तुरंत क्षेत्र को खाली कर दें। इसके बाद गुफा के बाहर प्रवेश द्वार के आसपास भारी संख्या में मौजूद मीडिया कर्मी अपने उपकरणों की पैक करके पहाड़ से नीचे उतरने लगे।
08 24 565385840thailand cave rescue ll

बचाव अभियान दल की यह घोषणा मानसून के काले मंडराते बादलों को देखते हुए आई है। मानसून की इस बारिश से गुफा में फंसी जिंदगियों पर मंडरा रहा खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को तेज बारिश का अनुमान जताया है। बचाव अभियान के प्रमुख चियांग राई के पूर्व गर्वनर नारोंगसक ओसातानाकोर्न ने मीडियो को संबोधित करते हुए कहा कि बचाव अभियान में जुटे बचाव कर्मियों की ‘पानी और समय’ के साथ जंग जारी है। फिलहाल अगले तीन-चार दिन के भीतर बच्चों को किसी तरह बाहर निकालने का ही विकल्प सबसे बेहतर दिखायी दे रहा है। बचावकर्मी पहाड़ के ऊपर से गुफा तक पहुंचने के सभी वैकल्पिक मार्गों को तलाशने में जुटे हुए हैं।
08 27 011045840thailand ll
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में जुटी थाईलैंड की नौसेना, सेना, पुलिस और कई देशों के टीम दिन-रात गुफा से बारिश का पानी निकालकर जलस्तर कम करने में लगी थी लेकिन शनिवार को भारी बारिश होने से उनकी कोशिशों पर पानी फिर गया। यह बचाव अभियान के लिए एक झटका है। गुफा में आक्सीजन का स्तर गिरता जा रहा है और भारी बारिश के मौसम अनुमान के बाद बच्चों को गुफा से सकुशल निकालने के लिए बहुत कम समय बचा है। गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के सदस्य बच्चों की आयु 11 से 16 बीच है। ये सभी तैरना नहीं जानते। गुफा के तंग, गहरे और कीचड़ भरे रास्ते अनुभवी गुफा विशेषज्ञों के लिए भी चुनौती हैं। प्रशासन के अनुसार बचाव अभियान के दौरान शनिवार को एक वाहन चालक समेत चार स्वयंसेवकों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। गौरतलब है कि बचाव अभियान के दौरान थाईलैंड के गोताखोर की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Back to top button