Technology

दुनियाभर में Facebook और Instagram का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

नई दिल्ली। लोकप्रिय सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram का सर्वर कुछ समय के लिए डाउन हो गया। जिसके कारण दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सर्वर डाउन होने के बाद यूजर्स न तो इसमें लॉगइन कर पा रहे थे और न ही न्यूज फीड आदि चेक कर पा रहे थे। इससे परेशान होकर यूजर्स ने Twitter पर शिकायत की।

Downdetector पर दी गई जानकारी के अनुसार Facebook और Instagram का सर्वर कल यानि 17 सितंबर को रात 11.30 के बाद डाउन हुआ हुआ।

यह समस्या यूरोप और नॉर्थ अमेरिया में देखी गई और इसके बाद यूजर्स ने जमकर ​ट्वीट करने शुरू कर दिए। हालांकि, लगभग एक घंटे बाद सर्वर ठीक हो गया है। यूजर्स ने ​Twitter पर अपनी शिकायत दर्ज करते हुए #instagramdown और #facebookdown का इस्तेमाल किया।

​Twitter पर शेयर की परेशानी

यूजर्स ने Facebook और Instagram के डाउन होने के बाद इससे परेशान होकर यूजर्स ने Twitter पर पोस्ट करने शुरू कर दिए। एक यूजर्स ने लिखा कि फेसबुक पर फोटो अपलोड करने में देरी हो रही है और फेसबुक लाइव भी काम नहीं कर रहा है। वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर्स ने लिखा कि न्यूज फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा है।

एक घंटे बाद समस्या हुई ठीक

Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार Facebook और Instagram में आई समस्या लगभग एक घंटे बाद ठीक हो गई। लेकिन कंपनी की ओर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इस समस्या का मुख्य कारण क्या था और क्यों इन दोनों लोकप्रिय प्लेटफॉर्म का सर्वर अचानक डाउन हो गया?

इन यूजर्स को आई समस्या

Facebook और Instagram सर्वर डाउन होने की परेशानी केवल एंड्राइड यूजर्स को ही नहीं, बल्कि आईओएस यूजर्स को भी हुई। दोनों प्लेटफॉर्म पर इस समस्या का सामना किया गया। लेकिन डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Facebook और Instagram काम कर रहे थे या नहीं इस बारे में कुछ नहीं जा सकता है। यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि अब इस समस्या को हल कर दिया गया है और आप Facebook और Instagram का उपयोग कर सकते हैं।

Back to top button