दुनियाभर में बंद होने जा रहा Amazon का ये ऐप, कंपनी ने किया ऐलान, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। Amazon की तरफ से ऐलान किया गया है कि ग्लोबली Prime Now डिलीवरी ऐप को बंद किया जाएगा।
साथ ही अब दो घंटे में डिलीवरी देने वाला ऑप्शन भी उपलब्ध नहीं रहेगा। यह सुविदा अब कंपनी के मेन ऐप और वेबसाइट पर मौजूद रहेगी।
बता दें कि Prime Now सर्विस भारत, जापान और सिंगापुर में पहले से ही बंद है। ऐसे में अब कंपनी ग्लोबली इस सर्विस को अगले साल से बंद करने जा रही है।
ऐसे में अगले साल से यूजर्स Prime Now के ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
Amazon ऐप में मौजूद रहेगी Prime Now सर्विस
Amazon के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ग्रॉसरी Stephenie Landry के मुताबिक टू ऑवर डिलीवरी सर्विस की शुरुआत साल 2019 में शुरू हुई थी। ग्लोबली थर्ड पार्टी पार्टनर और लोकल स्टोर की मदद से Prime App और वेबसाइट पर इस सर्विस को उपलब्ध कराया जाता था।
वहीं Prime Now की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। ऐसे में अब ये शॉपिंग, ऑर्डर ट्रैकिंग औरग कॉन्टैक्टिंग कस्टमर सर्विस के लिए एक सुविधा जनक ऑप्शन बन गया है।
इससे जरूरी सेवाओं, गिफ्ट, खिलौनों और ग्रॉसरी आइटम्स की फास्ट डिलीवरी होती है, जो अब Amazon पर मौजूद रहेगी।
Amazon के मेन ऐपे में Prime Now की सभी पुरानी सर्विस मौजूद रहेंगी।








