jabalpurkatniमध्यप्रदेश

दुःखद खबर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सेवा प्रमुख योगेंद्र सिंह “योगीजी” का कोरोना सेनिधन

जबलपुर। जबलपुर में आज सुबह एक दुखद खबर आई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सेवा प्रमुख श्री योगेंद्र सिंह जी “योगीजी” का निधन हो गया।

दिनांक 25 जुलाई 2020 शनिवार की रात्रि 11:30 बजे जबलपुर से भोपाल ले जाते समय एम्बुलेंस में भोपाल से 25 किमी पूर्व रास्ते में उनका दु:खद निधन हो गया। विगत कुछ दिनों से वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे।

उनका इलाज जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल में चल रहा था जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल ले जाने का निर्णय लिया गया।

योगी जी अन्तिम संस्कार आज 26 जुलाई रविवार 2020 को जबलपुर में किया जायेगा।

वह एक अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे एवं उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया।

ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। जबलपुर कटनी छतरपुर विभाग के अंतर्गत सेवा विभाग के समस्त कार्यकर्त्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Back to top button