Latestमध्यप्रदेश

दुःखद खबर: पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के साले मोहित का आकस्मिक निधन

  • कल रविवार 24 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

जबलपुर। पूर्व मंत्री, विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक के साले तथा समाजसेवी विवेक बाजपेयी के पुत्र श्री मोहित बाजपेयी (डिंपू भैया) का आज दुःखद निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे।

35 वर्ष की अल्पायु में आज रात्रि मोहित ने जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने निवास पहुंचकर दुख जताया तथा बाजपेयी परिवार पर आए इस दुख को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की। दिवंगत मोहित बाजपेयी की अंतिम यात्रा उनके निज निवास सदर गली नंबर 16 से कल 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे ग्वारीघाट के लिए प्रस्थान करेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम