LatestSportsखेल

दीपिका कुमारी ने 6 साल बाद जीता विश्व कप में स्वर्ण पदक

नेशनल डेस्‍क। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक हासिल किया। दीपिका ने जर्मनी की मिशेली क्रोपेन को हराकर छह साल बाद विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

दीपिका ने यह खिताबी मुकाबला 7-3 से जीता। इसके पहले दीपिका ने वर्ल्ड कप फाइनल में 4 बार (2011, 2012, 2013 और 2015) रजत पदक जीता था, दीपिका ने इस जीत के साथ ही तुर्की के सैमसन में होने वाले तीरंदाजी वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया।

deepika kumari25 25 06 2018

दीपिका ने इसके पहले साल 2012 में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। यह इस सत्र की आखिरी प्रतियोगिता है जिसमें वो सातवीं बार देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दीपिका ने कहा, ‘यह स्वर्ण पदक जीतने के बाद मैने बस इतना ही कहा कि, आखिरकार मैं सफल रही।’ दीपिका ने 30 अंकों में से 29 अंक बनाकर बेहतरीन शुरुआत की और 2-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने इसके बाद क्रोपेन के साथ अंक बांटे। जर्मन खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतकर मुकाबला 3-3 से बराबर कर दिया।

इसके बाद दीपिका ने 29 और 27 के स्कोर पर चौथा और पांचवां सेट जीता। इस दौरान जर्मन तीरंदाज क्रोपेन का स्कोर 26 रहा। इस तरह से भारतीय खिलाड़ी ने 7-3 से मैच अपने नाम कर लिया। दीपिका ने बताया कि, ‘मैं दोहरा रही थी कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो। अपने खेल का लुत्फ उठाओ और जीत या हार को भूल जाओ।’ वहीं एक और मुकाबले में चीनी ताइपै की तान या तिंग ने महिला रिकर्व का कांस्य पदक जीता। हालांकि दीपिका को रिकर्व मिश्रित युगल में निराशा होना पड़ा।

Leave a Reply

Back to top button