Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर आए लोग, 4.2 मापी गई तीव्रता, राजस्‍थान के अलवर में था केंद्र

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर में गुरुवार रात लगभग 11.45 मिनट पर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई।

भूकंप के झटके दिल्ली से लेकर नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम तक महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी (National Centre for Seismology, NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजस्‍थान के अलवर जिले में था जिसके झटके दिल्‍ली एनसीआर के इलाकों तक महसूस किए गए।

इससे पहले राजस्‍थान के जयपुर में गुरुवार को दिन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे आया था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी (National Centre for Seismology, NCS) राजस्‍थान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.0 मापी गई जबकि इसका केंद्र जयपुर से 64 किलोमीटर उत्‍तर पश्चिम में था।

हालांकि देश के अलग अलग हिस्‍सों में आए भूकंप से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम