Site icon Yashbharat.com

दिल्ली : प्रताप नगर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर

fire

fire

राजधानी दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

फैक्ट्री में कॉस्मेटिक, बच्चों के खिलौन और बैग बनाने का काम होता है। जिस समय आग लगी उस वक्त करीब 35 मजदूर काम कर रहे थे और वो बाहर निकलने में कामयाब रहे।

दमकल विभाग का कहना है कि कारखाने में बैग के बनाने और कॉस्मेटिक का काम होता है लिहाजा आग तेजी से फैली। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी कुछ कह पाना मुश्किल है कि आग पर काबू पाने में कितना समय लगेगा। इसके साथ अभी यह पता लगाया जा रहा है कि कारखाने  कोई फंसा तो नहीं है।

बताया जा रहा है कि आग तड़के के पौने चार बजे लगी। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों को डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त हो गया लेकिन आग पर अभी काबू नही पाया जा सका है। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भगे। फिर घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

Exit mobile version