दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: NIA Most Wanted आतंकी शाहनवाज गिरफ्तार

nia-raid

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: NIA Most Wanted आतंकी शाहनवाज गिरफ्तार।  दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है।

तीन लाख रुपये का इनाम रखा था

एनआईए ने इस आतंकवादी के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। आतंकी से पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस ने तीन से चार लोगों को भी हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे आईएसआईएस केस में वांटेड था। पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। फिलहाल, पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में दिव्यांग यात्रियों को 50% बस किराया छूट नहीं देना पड़ेगा भारी, 6 जिलों के बस संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी