Site icon Yashbharat.com

दिल्ली दंगों के आरोपी ने युवक को जमकर पीटा, जबरन लगवाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

yashbharat breaking

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में एक युवक को बेरहमी से पीटने और उससे हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो के साथ एक मैसेज भी वायरल किया गया है जिसमें लिखा गया है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के आरोपी ने जानबूझकर दूसरे समुदाय के युवक को पीट रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर बुधवार को खजूरी खास थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस वीडियो बनाने वाले आरोपी दीपक बेंसला की तलाश कर रही है।

डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है। वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पता चला कि घटना खजूरी खास इलाके का है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। वह गड़ी-मेंडू गांव से का रहने वाला है।

डीसीपी ने बताया कि अजय उतर पूर्वी दिल्ली में दंगों में शामिल रहा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पूछताछ में अजय ने बताया कि युवक चोरी के इरादे से उसके डेयरी में घुसा था। इसी वजह से उसकी पिटाई की थी। उसका साथी दीपक ने वीडिया बनाकर वायरल कर दिया। वहीं जिस युवक की पिटाई कर रहा था, उस पर हत्या और लूटपाट के कई मामलों दर्ज हैं।

Exit mobile version