Latest
दिल्ली के मेट्रो अस्पताल में लगी आग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित मेट्रो अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई। इसके बाद मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई।
आग लगने के बाद अस्पताल में धुआं भर गया। मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस पर अस्पताल में भर्ती को तत्काल बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। हालांकि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।








