तांत्रिक के कहने पर बेटियों के ऊपर सो गई महिला, दम घुटने से दोनों की मौत

दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर के जखीरा चारा मंडी इलाके में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों की जान ले ली. घटना 20 फरवरी की है. तांत्रिक के कहने पर 36 वर्षीय सुमन अपनी दो बेटियों नंदिनी (5 साल) और आकांक्षा (6 माह) के ऊपर सो गई. दोनों बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई. महिला की तीसरी बेटी अपने पिता के साथ सो रही थी इस वजह से उसकी जान बच गई.yashbharat

मूलतः गोरखपुर का रहने वाले परिवार में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां थीं. यह परिवार दस महीने से चारा मंडी इलाके में किराए पर रह रहा था. आरोपी महिला का पति एसी सुधारने का काम करता है. मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीने से बच्चियों की तबीयत खराब रहती थी, डॉक्टर के पास जाने की बजाए पति-पत्नी तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंस गए.

पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है इसलिए मेंटल अस्पताल में उसका इलाज शुरू करवाया जा रहा है. इलाज खत्म होने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी. पड़ोसियों का कहना है कि कोई तांत्रिक अक्सर उनके घर आया करता था.

↑
Exit mobile version