katni

दिनदहाड़े मकान से 50 हजार के जेवर ले गए चोर

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सलैया बिचुआ में एक सूने मकान का दिन दहाड़े ताला तोडक़र 50 हजार रूपए कीमती सोने व चांदी के जेवर पार करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने चोरी की इस घटना में एक नामजद युवक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सलैया बिचुआ निवासी प्रतिपाल पिता पहलवान सिंह के सूने मकान का दिनदहाड़े ताला तोडक़र बदमाश अंदर से लगभग 50 हजार रूपए कीमती सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए।

चोरी की इस घटना में प्रतिपाल ने गांव के ही अर्जुन सिंह गौड़ नामक युवक पर चोरी करने का संदेह व्यक्त करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रतिपाल की शिकायत पर संदेही युवक अर्जुन सिंह गौड़ के विरूद्ध धारा 454, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम