katni

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के सदस्यों द्वारा महाआरती का आयोजन


कटनी/ पर्वराज पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम अर्जव धर्म के अवसर पर आचार्य ज्ञान सागर सभागार में परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समता सागर जी महाराज मुनि श्री 108 महासागर जी महाराज मुनि श्री 108 निष्कंप सागर जी महाराज ऐलक श्री105 निश्चय सागर जी महाराज के सानिध्य में समोशरण में विराजमान श्री जी की संगीतमय दीपक जलाकर महाआरती का अयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल द्वारा किया गया । जिसमे रॉयल ग्रुप के सदस्यों ने जैन भजनो की धुन में श्री जी की भक्ति एवम् आरती की , इस अवसर पर रॉयल ग्रुप के एवं सभी समाज जनों की उपस्थिति रही । निर्यापक श्रमण श्री 108 समता सागर जी महाराज एवं मुनि संघ ने रॉयल ग्रुप के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया ।

img 20230922 wa00028396888688869228751

Back to top button