दायित्व का निर्वहन ऐसे करें कि लोग याद रखें हमेशा
कटनी। मिलन या बिछड़ना एक सिक्के के दो पहलू हैं। मिलना निश्चित तौर पर खुशियां देता है जबकि बिछड़ना दुख लेकिन व्यक्ति का व्यवहार और उसके सद्कार्य हमेसा हमारे साथ होते हैं जो हर पल व्यक्ति की याद दिलाते हैं।



यह विचार कल कुन्दनदास स्कूल में प्राचार्या श्रीमती भारती शर्मा के सेवा निवर्त्ति समारोह के दौरान विधायक संदीप जायसवाल ने व्यक्त किये उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्था का हो उसे पूरी लगनशीलता और मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिये ताकि उसके जाने का बाद भी संस्थान उसकी याद करते रहें।
कार्यक्रम में भावुक होते हुए प्राचार्या भारती शर्मा ने कहा कि जो स्नेह मुझे कुन्दनदास के समस्त स्टाफ और संस्था सदस्यों का मिला वह अनुकरणीय था जिसे में कभी भी भुला नहीं सकती।
इसके पूर्व समिति के अध्य्क्ष राजू माखीजा सचिव ठाकुरदास रँगलानी छाबड़ा जीए घनशयाम बेलानी आदि ने स्मृति चिंह भेंट कर श्रीमती शर्मा को भावभीनी विदाई दी।
समारोह में समाजसेवी गंगा राम कटारिया ने भी श्रीमती शर्मा के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताया। समिति सदस्य श्री डोडॉनी, स्टाफ सदस्य मधु बाल्मीकि, लता जैन, सत्ती पमनानी, प्रीति मैडम, अभय तिवारी, मांजरी मेडम, माया गुप्ता, घनश्याम आहूजा, प्रीति श्रीवास्तव, सरकार मेडम, उज्जवल गोस्वामी, काजल गोस्वामी, इंदिरा रामरख्यानी, देवल गोस्वामी ने भी अपना उद्बोधन दिया। स्कूल की ओर से श्रीमती भारती को प्रशंसा पत्र भी भेंट किया गया।

