मध्यप्रदेश

दमोह में दहशत: अज्ञात बिमारी की चपेट में आए 700 लोग, 3 की मौत

दमोह : दमोह के नजदीक एक गांव में 700 लोगों के बीमार होने की खबर है। बताया जा रहा है कि गांव में फैली अज्ञात बीमारी ने ज्यादातर घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।

रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप तेंदूखेड़ा ब्लॉक के हरदुआ ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले हाथीघाट गांव में फैला हुआ है। पिछले दो दिनों में इस अज्ञात बीमारी से दो बच्चों और एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है।

बीमारी के शिकार लोगों में तेज बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत सामने आई है। इसकी खबर मिलने के बाद स्वास्थ्य अमला व कलेक्टर जे विजय कुमार गांव पहुंचे। गांव के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह लोधी का कहना है कि पिछले चार-पांच दिन से अचानक गांव के लोग बीमार होना शुरू हुए थे, अब उस की भयावहता सामने आने लगी है।

Leave a Reply

Back to top button